बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह 79 साल की उम्र में भी बॉलीवड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के बीच शानदार फिल्में लेकर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन को लाखों-करोड़ों लोग अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनसे एक बार मिलने की ख्वाहिश रखते हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में भी काम करने वाले लोग अमिताभ बच्चन के सामने शांत रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार करीना कपूर ने अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा गलत समझ लिया था, जिस वजह से वह बिग बी से डर भी गई थीं। इतना ही नहीं, बिग बी को करीना के पैर तक धोने पड़ गए थे।
करीना कपूर के साथ हुआ ये किस्सा खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को बताया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्होंने करीना कपूर के खुद पैर धोए थे, क्योंकि वह काफी ज्यादा डर गई थीं और रो रही थीं।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Social Media
दरअसल, अमिताभ बच्चन और करीना कपूर के बीच का ये किस्सा 80 के दशक का है। उन दिनों अमिताभ बच्चन करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर के साथ फिल्म 'पुकार' की शूटिंग कर रहे थे और इस फिल्म में रणधीर कपूर और बिग बी के एक्शन सीन थे, जिसमें अमिताभ बच्चन ने रणधीर कपूर को काफी मारा था।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सीन जब सेट पर शूट किया जा रहा था, तब करीना कपूर भी वहीं पर मौजूद थीं और वह काफी छोटी थीं। करीना कपूर को पता नहीं था कि शूटिंग के दौरान फाइट के सीन लगभग नकली होते हैं और इसी वजह से अमिताभ और रणधीर के सीन भी नकली थे। लेकिन करीना अपने पिता को पिटते हुए देखकर काफी ज्यादा डर गई थीं। इस दौरान करीना कपूर ने अमिताभ बच्चन को काफी बुरा इंसान समझ लिया था क्योंकि वह करीना के सामने रणधीर को मार रहे थे।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीन को देखकर करीना कपूर ने पिता की तरफ भागकर उन्हें अपने गले लगा लिया था। इतना ही नहीं, उनकी आंखें भी आंसू से भर गई थीं और वह काफी ज्यादा डर गई थीं। इस दौरान उनके पैर भी गंदे हो गए थे क्योंकि जब करीना भागकर पिता के पास आई थीं, तब उनके पैर कीचड़ में गंदे हो गए थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर को शांत करने की कोशिश की। बिग बी ने करीना के पैर धोए।
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के इस बर्ताव ने करीना को शांत कर दिया था। इसके साथ ही करीना की गलतफहमी भी दूर हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने रिश्ते काफी ठीक हो गए।