आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाते हैं। वो साल भर में एक ही फिल्म करते हैं, लेकिन वो फिल्म अगले साल तक धमाकेदार कमाई करती रहती है। आमिर फिल्मों में जान लगा देते हैं, लेकिन उनकी जान क्रिकेट में भी बसती है। आमिर को कई बार क्रिकेट खेलते भी देखा गया है। साथ ही वो अक्सर स्टेडियम में भारत को सपोर्ट करते हुए भी नजर आते हैं। वो सचिन और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ियों के फैन हैं। आमिर के लिए लाखों-करोड़ों फैन दिल बिछाए बैठे रहते हैं तो वहीं आमिर खान अपने पसंदीदा खिलाड़ियो से मिलकर बहुत खुशी महसूस करते हैं।
जब आमिर के साथ हुई थी मजेदार घटना
इसी से जुड़ी एक घटना है जो काफी मजेदार है। दरअसल एक बार ऐसा हुआ था कि आमिर खान पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित घर उनसे मिलने गए थे, लेकिन उनके गार्ड्स ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरअसल ये बात साल 2009 की है जब आमिर खान अपनी फिल्म '3 इडियट्स' का प्रमोशन कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने सोचा की सौरव गांगुली के घर चला जाए। हालांकि आमिर उस वक्त भेष बदलकर सौरव के घर पहुंचे जिससे गॉर्ड्स ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान सुपरस्टार बनकर नहीं बल्कि क्रिकेटर के फैन के रूप में ड्रेसअप थे और गांगुली के घर घुसने की कोशिश कर रहे था ताकि उनके साथ एक फोटो क्लिक करा सकें। उन्होंने काफी कोशिश की कि वो गेट से अंदर जा सकें, लेकिन गार्ड्स ने उन्हें नहीं पहचाना। गॉर्ड्स को लगा कि सौरव गांगुली का कोई आम फैन आया है इसलिए उन्होंने आमिर खान को अंदर नहीं जाने दिया।
3 of 5
आमिर खान, सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जब सौरव गांगुली को पता चला कि आमिर उनसे मिलने पहुंचे थे तो उन्होंने आमिर और किरण को घर पर डिनर के लिए बुलाया। इसके बाद आमिर और किरण सौरव के घर पहुंचे और डिनर किया। आमिर के फैन बनकर घर में घुसने और साथ में डिनर करने के वीडियोज जबरदस्त वायरल हुए थे।
4 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दिनों आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आमिर ने किरण संग अपनी 15 साल की शादी को तोड़ते हुए तलाक लेने का फैसला किया। आमिर और किरण का कहना है कि वो अपने बेटे आजाद और प्रोडक्शन हाउस का साथ मिलकर ख्याल रखेंगे। उनके रिश्ते का रूप बदल रहा है लेकिन वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे।
5 of 5
आमिर खान-किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर इन दिनों फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो कारगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी उनके साथ फिल्म पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में नागा चैतन्य और करीना कपूर खान भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।