हिंदी कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में राजपाल यादव और अक्षय कुमार ऐसे दो नाम हैं, जो दशकों से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचते रहे हैं। 'भूल भुलैया' और 'खट्टा मीठा' से लेकर इस साल की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' तक, प्रियदर्शन ने उनकी बेहतरीन काबिलियत का इस्तेमाल किया है। फिल्म का जॉनर चाहे जो भी हो, दोनों ने दर्शकों को हंसाने का सिलसिला जारी रखा।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय को लेकर क्या बोले राजपाल यादव?
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय और राजपाल दर्शकों को हंसा रहे हैं। 'जूम' के साथ बातचीत में यादव ने इस मशहूर जोड़ी के बारे में प्रियदर्शन की कही बातें याद कीं। अक्षय के जुनून और लगन की तारीफ करते हुए, इस अनुभवी एक्टर ने उन्हें बॉलीवुड के इतिहास का 'सुनहरा सिक्का' बताया।
3 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
राजपाल ने याद की प्रियदर्शन की लाइन
राजपाल यादव ने कहा कि प्रियदर्शन ने अक्षय और राजपाल की जोड़ी को एक खास नाम दिया है। उन्होंने कहा 'प्रियदर्शन ने एक ऐसी लाइन बोली कि मैं उसके सामने नतमस्तक हो गया। वो बोले- इतनी फिल्में करने के बाद मैं अक्षय और राजपाल को देखता हूं तो टॉम एंड जेरी की याद आती है। अक्षय टॉम है, राजपाल जेरी है।'
4 of 5
प्रियदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव ने की अक्षय कुमार की तारीफ
राजपाल यादव ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा 'मैं अक्षय की इज्जत करता हूं। उन्होंने प्रेरणा देने वाला काम किया है। अक्षय पा जी का कितना लंबा सफर है। अभी वेलकम टू द जंगल में भी, ऐसा लगता है कि किसी ने अभी काम शुरू किया है। वह हर तरह के काम के लिए तैयार रहते हैं। हमारे बॉलीवुड में कितने चमत्कारी अजूबे है, 100 साल की इंडस्ट्री में सुनहरे सिक्के हैं, अक्षय पा जी भी एक सुनहरे सिक्के हैं।'
5 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
क्या है 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी?
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार राजीव नाम के एक ऐसे एक्टर का रोल निभा रहे हैं, जो कभी स्टार हुआ करते थे लेकिन करियर में गिरावट के बाद अब उन्हें अपना स्टारडम बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राजपाल एक ऐसे डायरेक्टर का रोल कर रहे हैं, जिन्हें फिल्म बनाने के बारे में जरा भी जानकारी नहीं है। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं।