पंजाबी सिंगर और एक्टर
दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का ‘पैंट में गन’ गाने के बाद दूसरा नया गाना रिलीज हो गया है, जो प्यार के इस महीने में आपके दिल पर 'इश्तिहार' लगा देगा।
जी हां ‘पैंट में गन’ के बाद 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का दूसरा रोमांटिक गाना ''इश्तिहार' रिलीज हो है। इस गाने में आपको सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत की रोमांटिक और सैडनेस कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। 'इश्तिहार' गाने को सुरों के सरदार राहत फतेह अली खान और धवानी भानुष्ली ने गया है। गाने को कंपॉस किया है समीर टंडन ने।
राहत फतेह अली खान ने 'इश्तिहार' गाने की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही खूबसूरत गाना है। वहीं धवानी भानुष्ली इस गाने के साथ सिंगिंग में डेब्यू कर रही हैं। धवानी ने फतेह अली खान के साथ काम करने पर अपनी खुशी भी जाहिर की।
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म एक कॉमेडी फिल्म हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे किरदारों के आस पास घूमती है जो अपना करियर बनाने के लिए चांस की तलाश में हैं। ऐसे में उन्हें न्यूयॉर्क शहर जाने का मौक़ा मिलता है। वहां जाने के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। यह फिल्म 23 फरवरी, 2018 को रिलीज होने जा रही है। 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' मल्टी स्टारर फिल्म है।