{"_id":"5b43383b4f1c1b84468b56c4","slug":"watch-virat-kohli-hugging-anushka-sharma-in-stadium-after-cricket-match-victory-in-bristol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच जीतते ही विराट ने अनुष्का को लगा लिया गले, क्रिकेटर्स की पत्नियों संग ऐसे कर रही हैं एंज्वॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैच जीतते ही विराट ने अनुष्का को लगा लिया गले, क्रिकेटर्स की पत्नियों संग ऐसे कर रही हैं एंज्वॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
विराट कोहली के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज टीम इंडिया के नाम की। अब उनकी कप्तानी में भारत इंग्लैंड में भी झंडे गाड़ रहा है। रविवार को ब्रिस्टल में टी20 मैच में इंग्लैंड को धूल चटा कर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया।
Trending Videos
Virat Anushka
विराट कोहली की इस खुशी में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। जैसे ही टीम इंडिया ने फतह हासिल की, कोहली ने खुशी में अपनी 'नुष्की' को गले से लगा लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।
Night night with a Lovely video 💓 Credits to the owner 😇
A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on
Anushka Sharma
इससे पहले दर्शक दीर्घा में बैठकर अनुष्का शर्मा ने पूरा मैच देखा। उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी नजर आईं। उनके अलवा आशीष नेहरा की पत्नी रुषमा, शिखर धवन की बेटी आलिया, रिया और क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी भी दिखीं।साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ब्लीड ब्लू। गो इंडिया, हैप्पीनेस'। इससे पहले अनुष्का शर्मा कार्डिफ में भी विराट कोहली का मैच देखने पहुंची थीं। वह टीम इंडिया की बस में स्पॉट हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma
कार्डिफ से ब्रिस्टल रवाना होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धोनी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान कई सबने खूब मौज मस्ती की। इंग्लैंड से लौटकर अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों- 'जीरो' और 'सुई धागा' के प्रमोशन में जुट जाएंगी।