इन दिनों कटरीना कैफ फिटनेस की कोचिंग देने में व्यस्त हैं। जिम में फिटनेस के गुर सिखाने के साथ ही वो मोटिवेट भी अच्छा करती हैं। खास बात ये है कि उनकी स्टूडेंट कोई और नहीं आलिया भट्ट हैं। इन दिनों वे आलिया की फिटनेस कोच बनी हुई हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसी मूवी का कोई सीन है तो आप गलत हैं।
आखिर क्यों कटरीना को बनना पड़ा आलिया का कोच, वीडियो ने खोला राज
दरअसल आलिया और कटरीना एक ही जिम में जाती हैं। आलिया की ट्रेनर की अनुपस्थिति में कटरीना उनकी ट्रेनर बन गई और एक अच्छे ट्रेनर की तरह उन्हें ट्रीट किया।
34 वर्षीय कटरीना ने इस ट्रेनिंग का पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वे ट्रेनिंग के साथ ही आलिया को मोटिवेट करती हुई भी नजर आ रही हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
गौरतलब है कि आलिया ने हाल ही में अपनी फिल्म 'राजी' की शूटिंग पूरी की। वही कटरीना सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन की तैयारी में व्यस्त हैं।