रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' आज एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय के पिता और अभिनेता-राजनेता सुरेश ओबेरॉय ने भी इस फिल्म से अपना कमबैक किया है। विवेक ओबेरॉय ने अब अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है, जिसमें एनिमल की रिलीज के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं।
Vivek Oberoi: विवेक ने पिता सुरेश ओबेरॉय को कमबैक के लिए दीं शुभकामनाएं, कहा- इस दिसंबर 'एनिमल' जोर से दहाड़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:31 AM IST
सार
अभिनेता-राजनेता सुरेश ओबेरॉय ने 'एनिमल' में दादाजी की भूमिका निभाई है। विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन