फिल्म इंडस्ट्री के 'संस्कारी बाबूजी' कहे जाने वाले आलोकनाथ पर दुष्मर्क का आरोप लगाने वाली विंता नंदा ने पीएम नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखा है। विंता ने फेसबुक पर लिखे इस खत में पीएम से उन्हें और मीटू मुहिम के तहत आगे आई महिलाओं को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
2 of 5
VINTA NANDA
- फोटो : SELF
विंता ने आलोक नाथ पर 19 साल पहले रेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस थाने में इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। विंता ने अपने खत में लिखा, 'डियर मोदी जी, राम की पूजा करने से पहले हम नवरात्री में दुर्गा की पूजा करते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज आप हमें न्याय दिलाने में मदद कीजिए।'
3 of 5
alok nath and ashita dhawan
'आज हम उस वक्त में जी रहे हैं, जिसमें कानून का फायदा पीड़ित से ज्यादा आरोपी को मिलता है। आज हम उस समाज में हैं जिसमें अमीर और ताकतवर व्यक्ति नैतिकता से भी ऊपर हैं। आप हमें ऐसा कोई प्लेटफॉर्म मुहैया करवाएं जहां हमारी सुनवाई हो सके।'
'मीटू मुहिम के चलते हमने अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटाई है। देश की आवाम उसे सुन सके । हमारे द्वारा जुटाई गई हिम्मत व्यर्थ न हो। आज तक इस पुरुषप्रधान समाज में महिलाओं के साथ अत्याचार इसलिए होता रहा क्योंकि पुरुषों का मानना है कि ये देश महिलाओं के लिए नहीं है।'
'आप एक्शन लेकर इसे गलत साबित कर दीजिए सर। आपके फेवर से हम जैसी महिलाओं को सपोर्ट मिलेगा।' बता दें कि आलोक नाथ की ओर से कोर्ट में दायर हुआ मानहानि का मामला संज्ञान में लिया गया है। सुनवाई के लिए कोर्ट ना पुहंचने पर एक्टर आलोक नाथ पर जज ने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि 'सुनावई के लिए एक्टर आलोक नाथ कोर्ट में क्यों नही आए।'