फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के पहले प्यार का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दिया इमोशनल मैसेज

Fri, 19 Oct 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
salman khan pet dog my love passes away
salman khan
सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी ही दुख भरी खबर सामने आई है । सलमान खान का प्यार अब इन दुनिया में नहीं रहा । आप इसे सलमान खान का पहला प्यार कहें तो गलत नहीं होगा । इस बात की जानकारी सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर दी है ।
salman khan pet dog my love passes away
salman khan
दरअसल, सलमान खान का प्यार और कोई नहीं उनका पालतू कुत्ता ‘माय लव’ है और उसका निधन हो गया है। सलमान खान अपने कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान ने ‘माय लव’ की कुछ फोटो शेयर करते हुए एक मैसेज में लिखा- ‘मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज इस दुनिया से चला गया... ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे...’।



 
salman khan pet dog my love passes away
salman khan
सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो ट्वीट कर फैंस को इसकी जानकारी दी। सलमान खान के फैंस भी उनके दुख में शामिल हैं और कमेंट कर दुख जता रहे हैं। ‘माय लव’ लैब्राडोर ब्रीड का कुत्ता था । सलमान खान ने कई अलग-अलग ब्रीड के कुत्ते पाल रखे हैं ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan pet dog my love passes away
सलमान खान
समय-समय पर वो आपना प्यार दिखाते हुए उन पालतू कुत्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते है। ‘माय लव’ से पहले सलमान खान के पास ‘माय सन’ और ‘माय जान’ नाम से भी दो कुत्ते थे। जब इन दोनों की मौत हुई थी तब सलमान बहुत दुखी हुए थे। उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर इसकी जानकरी भी दी थी। 
विज्ञापन
salman khan pet dog my love passes away
सलमान खान
सलमान खान अपने इन पालतू कुत्तों पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। इन पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए अलग से लोग रखे गए हैं । कुछ साल पहले सलमान खान ने दिए इंटरव्यू में कहा था- वो अपने पालतू कुत्तों से धैर्य और संयम सीखते हैं। सलमान ने अब तक सेंट बर्नार्ड (सेंट) और नेपोलिटन मस्टिफ (मोगली) जैसे ब्रीड के कुत्ते पाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed