निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पीहू' हाल ही में रिलीज हुई है। 'पीहू' की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। ऐसे में 'पीहू' की एक लोरी तेजी से वायरल हो रही है। 'पीहू पुकारे' नाम का ये वीडियो सॉन्ग फिल्म का ही हिस्सा है। गाने को सुनने के बाद आप एक बार को इमोशनल जरूर हो जाएंगे।
साढ़ें तीन मिनट के इस गाने में आप देखेंगे कि कैसे नन्ही 'पीहू' घर में अकेले है और बार-बार अपनी मां को जगाने की कोशिश कर रही है जो कि मर चुकी हैं। ये सॉन्ग बेहद इमोशनल है जो आपके दिलों को छू जाएगा। पीहू का घर में यूं अकेले रोना चिल्लाना आपका कलेजा चीर देगी। इस गाने को सिंगर कस्तूरी अजय जोगलेकर ने गाया है, जबकि म्यूजिक बप्पी-टुटुल ने दिया है। लिरिक्स विनोद कापड़ी ने लिखे हैं।
'पीहू' उन चंद फिल्मों से एक है, जिसका ज्यादातर हिस्सा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई थी। ट्रेलर के अंत में पीहू को ऊंची इमारत वाले फ्लैट के बालकली पर खड़ी दिखती है।
4 of 5
बॉलीवुड, फिल्म पीहू
- फोटो : self
फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई गई है। यह पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है। पाम स्प्रिंग्स और गोवा फिल्म फेस्टिवल में ये ओपनिंग फिल्म थीं। फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी की इस कहानी को कई निर्माताओं ने पसंद ही नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया।
इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूज किया है। बता दें कि डायरेक्टर विनोद कापड़ी की ये फिल्म 16 नवंबर को रिलीज हुई है और इसे ऑडियंस बेहद पसंद कर रही है।