{"_id":"5bd7fe61bdec2269ac7ee854","slug":"vinod-kapri-film-pihu-may-enter-in-the-guinness-book-of-world-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज होते ही 'पीहू' का ट्रेलर वायरल, गिनीज बुक अॉफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जा सकती है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज होते ही 'पीहू' का ट्रेलर वायरल, गिनीज बुक अॉफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जा सकती है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
pihu
- फोटो : screengrab from Pihu video
निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पीहू' का ट्रेलर 23 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज होते ही सबके दिलों और दिमाग पर छा गया। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जहां 2 साल की बच्ची घर में अकेली है और उसकी मां घर के एक कमरे में मरी पड़ी है। फिल्म के निर्माता है सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। यह 16 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। ट्रेलर को अब तक 5,919,438 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
pihu
- फोटो : screengrab from Pihu video
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की आने वाली फिल्म पीहू को लेकर प्रोड्यूसर गिनीज बुक से बात कर रहे हैं। खबर है कि मेकर्स पीहू को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। 'पीहू' उन चंद फिल्मों से एक है, जिसका ज्यादातर हिस्सा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है।
pihu
- फोटो : screengrab from Pihu video
ट्रेलर शुरू होता है 2 साल की बच्ची की कहानी से जब वह घर में अकेली होती है और खेल ही खेल में फ्रिज में बंद हो जाती है। वह अपनी मरी हुई मां को जगाने की कोशिश करती है। घर में अकेली 2 साल की वह बच्ची कभी किचन में जाकर गैस जला देती है तो कभी माइक्रोवेव ऑन करके रोटी बनाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड, फिल्म पीहू
- फोटो : screengrab from Pihu video
ट्रेलर का आखिरी सीन दिल दहला देने वाला है। एक दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी। ट्रेलर के अंत में पीहू को ऊंची इमारत वाले फ्लैट के बालकली पर खड़ी दिखती है। आगे क्या होता है इसे देखने के लिए तो आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
pihu
- फोटो : screengrab from Pihu video
फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई गई है। यह पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है। पाम स्प्रिंग्स और गोवा फिल्म फेस्टिवल में ये ओपनिंग फिल्म थीं। फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी की इस कहानी को कई निर्माताओं ने पसंद ही नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूज किया है।