फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी सीरीज को लगा बड़ा झटका, कंपनी के प्रेसिडेंट विनोद भानुशाली का खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला

Tue, 03 Aug 2021 08:30 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 03 Aug 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Vinod Bhanushali started his own company decide to leave t-series after long time
विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल से पहले तीन साल में 45 फिल्मों की रिलीज से सीधे जुड़े रहे और ‘कबीर सिंह’, ‘बाटला हाउस’, ‘साहो’, ‘थप्पड़’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ जैसी ब्लॉकबस्टर व चर्चित फिल्मों के सह निर्माता विनोद भानुशाली ने उस टी सीरीज म्यूजिक और फिल्म कंपनी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके यूट्यूब चैनल को उन्होंने दुनिया का नंबर वन म्यूजिक चैनल बनाया। 27 साल पहले टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के कहने पर टी सीरीज में बहुत जूनियर लेवल पर नौकरी शुरू करने वाले विनोद ये कंपनी छोड़ते समय तक इसके प्रेसिडेंट बन चुके थे और ग्लोबल मीडिया, मार्केटिंग, पब्लिशिंग और मीडिया एक्वीजीशन का काम स्वतंत्र रूप से देख रहे थे। विनोद भानुशाली का टी सीरीज छोड़ने का फैसला उसी अगस्त महीने में आया है जिस महीने में 24 साल पहले टी सीरीज को अपने संस्थापक गुलशन कुमार के दुनिया छोड़ जाने का झटका लगा था। विनोद ने अब अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला किया है और जल्द ही वह इस सिलसिले में कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं।

Vinod Bhanushali started his own company decide to leave t-series after long time
विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टी सीरीज के प्रेसिडेंट विनोद भानुशाली का कंपनी छोड़ने के फैसले से मुंबई फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री चौंक गई है। हालांकि, इस दिन की तैयारी विनोद काफी अरसे से कर रहे थे। माना जाता है कि वह अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का मन काफी पहले से बना रहे थे और हाल के दिनों में हुए घटनाक्रम ने उनके फैसले को बस थोड़ा तेज कर दिया। विनोद भानुशाली को हमेशा ही टी सीरीज की बैकबोन माना गया। उन्होंने ही इस कंपनी को इस कारोबार की बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका भी निभाई। टी सीरीज के यूट्यूब चैनल के 19 करोड़ ग्राहक जो बने है, उसमें उनकी दिन रात की मेहनत शामिल रही है। टी सीरीज में अपनी सेवा के दौरान वह एक हजार से अधिक फिल्मों के विपणन से भी जुड़े रहे।

Vinod Bhanushali started his own company decide to leave t-series after long time
विनोद भानुशाली संग टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अपने इस फैसले की वजह पूछे जाने पर विनोद भानुशाली कहते हैं, ‘एक तरह से देखा जाए तो मेरा असली करियर टी सीरीज से ही शुरू हुआ। इस कंपनी को छोड़ना मेरे लिए एक बहुत ही भावुक पल है। फिल्मों और संगीत के बारे में जो कुछ भी मेरी जानकारी है, सब मैंने इसी कंपनी में सीखा। मैं अपने पथप्रदर्शकों गुलशन कुमार व भूषण कुमार का इसके लिए सदा एहसानमंद रहूंगा। लेकिन हर अलविदा के साथ एक नया कदम भी नए सफर के लिए आगे बढ़ता है। मैं अपने खुद के बूते जो भी शुरू करने जा रहा हूं उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और जल्द ही इसके बारे में मैं एलान भी करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Bhanushali started his own company decide to leave t-series after long time
सलमान खान का ओ-ओ जाने जाना गाना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विनोद भानुशाली को शुरू से जानने वाले जानते हैं कि कैसे मुंबई कस्टम डॉक्स में उन्होंने एक क्लीयरिंग और फॉरवर्डिंग एजेंट के नाते करियर शुरू किया और वहां से सहारा स्टूडियो में एक एसोसिएट की तरह आकर अपना मनोरंजन जगत का सफर शुरू किया। यहीं उनकी संयोगवश गुलशन कुमार से मुलाकात हुई और साल 1994 में गुलशन कुमार उन्हें अपने साथ टी सीरीज लेकर आ गए। गुलशन कुमार से ही विनोद ने कारोबार के शुरूआती सबक सीखे और गुलशन कुमार ने ही उन्हें अपनी कंपनी के उत्पादों की मार्केटिंग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। विनोद के करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा सलमान खान पर फिल्माया गया गाना ‘ओ ओ जाने जाना’,जिसे उन्होंने चैनल वी पर एक्सक्लूसिव तरीके से प्रीमियर किया। यहीं से टी सीरीज म्यूजिक कंपनी का लोक संगीत, भक्ति संगीत और क्षेत्रीय संगीत से फिल्म संगीत का असली सफर शुरू माना जाता है।

विज्ञापन
Vinod Bhanushali started his own company decide to leave t-series after long time
विनोद भानुशाली संग बेटी ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिर जब डिजिटल का जमाना आया तो विनोद भानुशाली ने टी सीरीज में तमाम नए प्रयोग किए। साल 2006 में ही टी सीरीज ने अपने गानों की लाइसेंसिंग की शुरूआत की और इसके बाद तो डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और पब्लिशिंग की शुरूआत करके विनोद ने टी सीरीज के मुनाफे में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की जोड़ दी। सोनू निगम के अलबम ‘दीवाना’ और अदनान सामी के अलबम ‘तेरा चेहरा’ के जरिए टी सीरीज को कैसेट और सीडी के दौर की अव्वल नंबर कंपनी बनाने वाले विनोद ने डिजिटल दौर में गुरु रंधावा, जुबिन नौटियाल और ध्वनि भानुशाली को पेश करके कंपनी को यूट्यूब पर भी अव्वल नंबर बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed