साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'विक्रांत रोना' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। मेकर्स बीच-बीच में फिल्म से जुड़ी अपडेट्स के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें किच्चा सुदीप का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
Vikrant Rona Trailer: ‘विक्रांत रोना’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक रहस्यों से परदा हटाते नजर आएंगे किच्चा सुदीप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन