बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए हैं. विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं. शीतल लाल रंग के शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. विक्रांत ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है. तस्वीरों में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं.
2 of 5
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले विक्रांत मैसी और शीतल की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं. 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी।
3 of 5
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी से एक दिन पहले यानि 17 फरवरी को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई है। जिसमें ये जोड़ा 'देसी गर्ल' गाने पर डांस करते दिख रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि शीतल ने पीले रंग का लहंगा कैरी किया है, जिसमें वह बेहद खूबसबरत लग रही हैं। सेरेमनी में आए मेहमान दोनों पर फूल बरसा रहे हैं। इस वीडियो में दोनों बहुत खुश लग रहे हैं।
4 of 5
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
14 फरवरी वेलेन्टाइन डे के दिन अपने वर्सोवा के घर में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. आज ये कपल पूरे रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गया है. इस शादी में गिने-चुने लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए.
5 of 5
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
शीतल और विक्रांत 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सालों से रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रोका किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत 4 फिल्में 'लव हॉस्टल', 'मुंबईकर', फॉरेंसिक और यार जिगरी में नजर आने वाले हैं.