ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'विक्रम वेधा' लंबे इंतजार के बाद 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे वक्त से 'विक्रम वेधा' की चर्चा थी। दिलचस्प बात यह है कि करीब तीन साल के अंतराल के बाद ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि अपनी इस फिल्म से ऋतिक धमाका करने वाले हैं। लेकिन, फिल्म के रिलीज होते ही ऐसा लग रहा है कि ऋतिक रोशन का जादू अब दर्शकों के बीच पहले जैसा नहीं रहा! फिल्म का कलेक्शन भी कुछ यही इशारा कर रहा है।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही काफी निराशाजनक रहा। फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का पहले दिन का कलेक्शन इस साल रिलीज हुईं बड़े सितारों की फ्लॉप फिल्मों ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से भी कम रहा है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10.58 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। 190 करोड़ रुपये की कुल लागत के साथ रिलीज हुई फिल्म के लिए ये कलेक्शन काफी निराशाजनक माना जा रहा है। अब इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
3 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक की 'विक्रम वेधा' की बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त रफ्तार है। फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अक्षय कुमार की सुपर फ्लॉप फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से भी कम रहा है। पहले दिन जहां फिल्म ने सिर्फ 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे दिन भी कलेक्शन में कोई जादुई इजाफा देखने को नहीं मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'विक्रम वेधा' ने दूसरे दिन 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 23.28 करोड़ रुपये है।
4 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' में एक गैंगस्टर और पुलिस वाले के बीच के थ्रिल से भरे गेम को दिखाया गया है। यह फिल्म साउथ फिल्म 'विक्रम वेधा' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। दूसरे दिन तक दर्शकों के बीच इसका कोई क्रेज नहीं नजर आ रहा है। आज (दूसरे दिन) शनिवार होने के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में सिर्फ मामूली सी बढ़त नजर आई है। देखना दिलचस्प होगा कि कल इतवार की छुट्टी का इस फिल्म को कितना फायदा मिलता है।
Akshara Singh New Song: नवरात्रि के मौके पर छाईं अक्षरा सिंह, ‘चौसठ जोगिनिया माई’ गाना हुआ वायरल