फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor Vikram Gokhale passed away on saturday

Vikram Gokhale: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Sat, 26 Nov 2022 02:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Nov 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor Vikram Gokhale passed away on saturday
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

Vikram Gokhale Health Update: दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है। हाल ही में खबर आई थी कि विक्रम गोखले की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। शनिवार की सुबह अस्पताल के अधिकारियों ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया था कि 'विक्रम गोखले का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ गया है। वे अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनका इलाज चल रहा है।' हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही यह खबर आई की अभिनेता हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने न्यूज एजेंसी को बताया था कि "अभिनेता को अभी वेंटिलेटर सपोर्ट से नहीं हटाया गया है। उनका स्वास्थ्य थोड़ा और बिगड़ गया है, जिसकी वजह से उन्हें वापस बीपी दवाइयां देना शुरू कर दिया है।" बता दें कि शुक्रवार को अभिनेता की सेहत में सुधार देखा गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने 48 घंटें में वेंटिलेटर हटाने की बात कही थी। 

विज्ञापन

विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। उन्होंने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'परवाना' से फिल्मी करियर की शुरुआत की। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिनमें 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed