निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी अपनी शानदार फिल्मों की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह 'उड़ान', 'लुटेरा', 'ट्रैप्ड' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों को समीक्षकों से काफी प्रशंसा मिली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में की थी।
ED Summons Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को ईडी का समन, ऑनलाइन गेमिंग मामले में छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
2 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
भंसाली के साथ उन्होंने हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी फिल्मों में काम किया है। हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में विक्रमादित्य मोटवाने ने बताया कि कैसे उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' पर ढाई साल तक 16 घंटे काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे बड़ी बुनियादी सीख सेट पर तैयार होकर जाने की मिली।
3 of 5
विक्रमादित्य मोटवानी
- फोटो : social media
आगे विस्तार से बताते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि उन्होंने उनसे (भंसाली) योजना बनाना सीखा। चाहे इसे लिखना हो या शॉट ब्रेकडाउन। इसके अलावा, संगीत सेटिंग्स, बैकग्राउंड स्कोर और कोरियोग्राफी पर कैसे काम करना है यह भी सीखने को मिला।
4 of 5
विक्रमादित्य मोटवानी
- फोटो : social media
फिल्मकार ने याद किया कि कैसे भंसाली ने उन्हें फिल्मांकन के दौरान हमेशा कैमरे के बगल में रहने का महत्व सिखाया था। विक्रमादित्य ने बताया कि कैसे एक निर्देशक कभी भी अपनी फिल्म के बारे में सोचना बंद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया में उलझे नहीं रहते हैं और एक ही समय में कई प्रोजेक्ट पर काम करने का विकल्प चुनते हैं।
5 of 5
विक्रमादित्य मोटवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रमादित्य मोटवानी के बैनर एंडोलन फिल्म्स ने दो प्रोजेक्ट्स के लिए स्टूडियो अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है, जिसमें 'Indi(r)a's Emergency' नाम की डॉक्यू-सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा, वह सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की लिखी किताब 'ब्लैक वारंट - कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' के सीरीज रूपांतरण पर भी सहयोग करेंगे।
Magpie-Kan khajura: 'मैगपाई' का हिंदी रूपांतरण करेगा सोनी लिव, यस स्टूडियोज ने सहयोग पर जताई खुशी