क्या आपने फिल्म 'काबिल' का नया गाना देखा ? नहीं तो देख लीजिए, ये गाना आपके प्यार की परिभाषा को बदल देगा। 'काबिल हूं' नाम का ये गाना ऋतिक रोशन और यामी गौतम पर फिल्माया गया है।
VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा
इस गाने के जरिए बताया गया है कि प्यार को इजहार करने के लिए आपको ना तो आंखों की जरूरत है और ना ही एक दूसरे को देखने की। फिल्म में ऋतिक और यमी नेत्रहीन का किरदार निभा रहे हैं जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। भावों के जरिए जिस तरह से दोनों प्यार का इजहार करते हुए दिखते हैं वो आपके दिल को सुकून देगा।
VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा
इस गाने को जुबिन नौटियाल और पलक मुच्छल ने गाया है और ये इतना खूबसूरत है कि आप इसे सुनते ही रह जाएंगे। यकीनन ये गाना इस बार चार्टबस्टर्स में शुमार होगा।
आप इस गाने को इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं:
VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा
'काबिल' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे नेत्रहीन व्यक्ति की कहानी है जिसकी जिंदगी में एक भयानक हादसे के बाद सब बदल जाता है और वो बदला लेने की ठान लेता है। फिल्म में उर्वशी रौतेला और रोनित रॉय भी हैं।
VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा
'काबिल' को ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के साथ क्लैश कर रही है और इसी को लेकर राकेश रोशन और शाहरुख खान के बीच तनातनी की खबरें भी आ रही हैं।