{"_id":"613240a88ebc3e6ee2353742","slug":"video-sambhavna-seth-get-into-a-fight-with-the-police-during-sidharth-shukla-s-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के वक्त संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी को पुलिस ने मारा थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के वक्त संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी को पुलिस ने मारा थप्पड़
Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर का आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उनके फैंस और टीवी के साथी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। श्मशान घाट के बाहर मौजूद जमा भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी भी अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।
संभावना सेठ
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी अविनाश के चेहरे पर हाथ रखकर उन्हें पीछे की तरफ धक्का दे रहे हैं। संभावना अपने पति के साथ हुए इस व्यवहार से बेहद गुस्से में दिख रही हैं। नाराजगी जताते हुए संभावना सेठ वीडियो में पुलिस को फटकार लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। इस घटना के बाद पुलिसकर्मी संभावना को शांत कराने की कोशिश करते भी नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
बता दें, गुरुवार को अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह सुबह तीन-साढ़े तीन बजे उठे तो उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। उनकी मां ने उस वक्त उन्हें पानी दिया और सोने को कह दिया। सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार वाले उन्हें साढ़े दस बजे कूपर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक कैजुअल्टी वार्ड में डॉक्टरों ने मृत घोषित करने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की तीन बार जांच की थी। अचनाक हुई सिद्धार्थ की मौत से पूरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि हमेशा जिम जाकर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाले सिद्धार्थ को अचानक क्या हो गया जो वो इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
सिद्धार्थ की मौत पर सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन और तमाम बड़े कलाकारों ने ट्वीट करके संवेदना जताई। सभी ने दुआ करते हुए लिखा कि सिद्धार्थ के परिवार को ईश्वर इस सदमे को सहने की शक्ति दे।