बॉक्स ऑफिस पर एक मार्च को दो फिल्में दस्तक देंगी। इनमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की लुका छुपी है। वहीं दूसरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेई और भूमि पेडनेकर की भूमिका से सजी सोनचिड़िया है। रिलीज से पहले इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने दस्तक दी। एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों रात बॉलीवुड के ए लिस्ट की कतार में शामिल कर दिया है। सोनचिड़िया की स्क्रीनिंग में उन्होंने सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ पोज दिए।
फिर से दिखा सारा और अनन्या का कनेक्शन, 'सोनचिड़िया' की स्क्रीनिंग पर विक्की कौशल भी पहुंचे
विक्की कौशल यहां कूल लुक में पहुंचे। उन्होंने ब्लू कलर की जैकेट के साथ पैंट पहना था। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही दो फिल्मों तख्त और कलंक में काम कर रहे हैं।
2018 में केदारनाथ से डेब्यू करने वालीं सारा अली खान ने इस दौरान लाइट ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर के सैंडिल पहन रखे थे। लाइट मेकअप में सारा अली खान बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अनन्या करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से दस्तक देने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। जिसमें अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका होगी। इससे पहले अनन्या पांडे को सारा के साथ एक ऑटो में घूमते हुए देखा गया था।