उरी फेम एक्टर विक्की कौशल 16 मई को अपना जन्मदिन मनाएंगे। विक्की इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा रहे हैं। इस बीच विक्की अपना वक्त निकालकर ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : amar ujala
तस्वीर में विक्की कौशल, ऋषि कपूर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। विक्की ने इससे पहले संजू फिल्म में रणबीर कपूर के खास दोस्त कमली का रोल किया था। उनका ये रोल इतना पॉपुलर हुआ कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें कमली के नाम से पुकारने लगे।
3 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि करीब 9 महीनों से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं लेकिन उन्हें भारत आने में दो महीने और लगेंगे। बाद में ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर का बयान आया कि वो जल्द भारत वापस लौटेंगे।
दीपिका पादुकोण पिछले दिनों न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं तो नीतू कपूर ने उनका स्वागत किया। नीतू कपूर ने दीपिका के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, 'दीपिका के साथ एक शानदार शाम'।
5 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो जब रणबीर, दीपिका को डेट करते थे तब अफवाह उड़ी थी कि नीतू कपूर दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अब इन तस्वीरों से साफ जाहिर कि वाकई में वो सिर्फ अफवाह ही थीं। दीपिका और कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद अब रणबीर, आलिया को डेट कर रहे हैं।