बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल राजस्थान में 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद थे। हालांकि अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के तमाम अभिनेता, निर्देशक, निर्माताओं आदि को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए दंपत्ति मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram/katrinakaif
खबरें आ रही हैं कि दंपत्ति 20 दिसंबर को मुंबई में अपने दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेंगे। शहर में ओमिक्रॉन के खतरे के देखते हुए रिसेप्शन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी जा रही है कि कैटरीना और विक्की काम पर वापस लौटना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले वे अपनी शादी से संबंधित सारे कार्यक्रम पूरे कर लेना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने दिसंबर माह की 20 तारीख को पार्टी आयोजित करने का निर्णय लिया है।
3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : instagram/katrinakaif
विक्की और कैटरीना ने 20 दिसंबर को जेडब्ल्यू मैरियट में रिसेप्शन आयोजित करने का फैसला किया है। सूत्र के मुताबिक कैटरीना कैफ द्वारा क्रिसमस बड़े पैमाने पर मनाया जाता है और दंपति ने इस बार इसे एक साथ मनाने की योजना बना रहो हैं, इसलिए वे क्रिसमस से पहले रिसेप्शन रखना चाहते हैं।
4 of 5
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : instagram/katrinakaif
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे अन्य बॉलीवुड सितारों को पहले ही निमंत्रण दिया जा चुका है, ताकि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम से टाइम निकालकर इस पार्टी में शामिल हो सकें। चूंकि शहर में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक अतिथि को अपना आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा और उत्सव का हिस्सा बनने के लिए अपने साथ कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
5 of 5
कटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिसेप्शन और क्रिसमस के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हो जाएंगे। बता दें विक्की के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, वहीं कैटरीना भी टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करनी है।