कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल के लिए दोनों सितारे सुर्खियों में रहते हैं। अब इनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही फैंस इन्हें पर्दे पर साथ देख सकेंगे। गौलतलब है कि फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेकरार है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनका यह इंतजार पूरा होने जा रहा है।
2 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
विक्की-कटरीना को एक साथ पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आएंगे, बल्कि एक एड फिल्म में दोनों की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब विक्की और कटरीना एक साथ नजर आएंगे। इस खबर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इंडस्ट्री में यह कोई नया ट्रेंड नहीं है। इससे पहले भी कई स्टार कपल्स विज्ञापनों में एक साथ नजर आ चुके हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सैफ अली खान और करीना कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी एक साथ एड फिल्म्स में नजर आ चुके हैं। अब विक्की और कटरीना भी साथ में एड फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि, फैंस इस बात से खुश हैं कि एड फिल्म ही सही, दोनों को पर्दे पर साथ में देखने का मौका तो मिलेगा। हालांकि, यह एड फिल्म कब आएगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्की-कटरीना ने बीते वर्ष 9 दिसंबर 2021 को शादी रचाई थी। काम की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3', 'जी ले जरा', 'मेरी क्रिसमस जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास लक्ष्मण उतेकर की एक फिल्म है, जिसका नाम अभी तय नहीं है। साथ ही वह 'तख्त' में भी नजर आएंगे।