बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्मदिन 16 जुलाई को आता है। कटरीना ने आज अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर कटरीना को उनके करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इन सभी में से सबकी नजरें टिकी रहीं अभिनेता विक्की कौशल की बधाई पर।
विक्की कौशल ने किया कटरीना कैफ को खास अंदाज में बर्थडे विश, दीपिका पादुकोण ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के कथित ब्वॉयफ्रेंड हैं। हालांकि इसके बारे में विक्की या कटरीना ने कभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी वजह से ही कटरीना के लिए विक्की की बधाई बेहद खास रही। विक्की ने भी खास अंदाज में कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विक्की ने कटरीना की एक प्यारी सी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। तस्वीर में कटरीना काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विक्की ने लिखा है 'हैप्पी बर्थडे कटरीना कैफ'।
विक्की ही नहीं बल्कि कटरीना को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी बर्थडे विश किया है। दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कटरीना की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कटरीना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कटरीना कैफ, मैं तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य और दिमाग की शांति की कामना करती हूं।'
बात करें कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की तो कटरीना निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते टाल दी गई। बताया जा रहा है कि फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
पढ़ें: Virgin Bhanupriya Review: उर्वशी रौतेला ने पकड़ी करियर की सही राह, अच्छी कहानियां मिलीं तो बनेंगी लेडी आयुष्मान