फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं। आज भले ही दिलीप साहब दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन वो अपनी दमदार शख्सियत और बेहतरीन अभिनय को लेकर हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे। ये उनकी जादुई शख्सियत ही है, जो सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। इस मुश्किल घड़ी में कई लोग सायरा को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।
सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार: नम आंखों से परिवार और फैंस ने दी विदाई, भावुक कर देंगी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन