जून का महीना सोनम कपूर के लिए बेहद खास रहने वाला है। बता दें, इस महीने में सोनम कपूर एक नहीं बल्कि दो-दो शादियों में शामिल होने वाली हैं। खबरों की मानें तो सोनम कपूर जून महीने में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।
आनंद आहूजा के साथ शादी की खबरों के अलावा सोनम के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' भी जून में ही रिलीज होने वाली है। 'वीरे दी वेडिंग' एक लड़कियों की कहानी है जो शादी में शामिल होने के लिए इकट्ठा होती हैं।
खबरों की माने तो सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर अपनी बेटी की शादी को लेकर पहले थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे लेकिन वक्त के साथ उन्हें अपनी बेटी की पसंद पर विश्वास हो गया। जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते पर अपनी मर्जी की मुहर लगा दी।
कहा जा रहा है कि सोनम की जून में शादी की खबरों में काफी सच्चाई है, लेकिन अभी इस बात पर कोई फैसला नहीं लिया गया है कि यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी या बिग फैट पंजाबी देल्ही वेडिंग। खबरों की माने तो दोनों परिवार जल्द इस बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं।