बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स रहे हैं जिन्हें बढ़िया लॉन्च तो मिला लेकिन वो वैसा करिश्मा नहीं दिखा पाए जैसी उम्मीद थी। फिल्में ना चलने के चक्कर में जहां कई स्टार किड्स गुमनाम हो गए तो कई ऐसे स्टार किड्स रहे जो फ्लॉप होने के बाद भी फिल्मों से मोह नहीं छुड़ा पाए और छोटे-मोटे रोल करते रहे ।
ऐसी ही एक हीरोइन थीं वास्तविकता पंडित। वास्तविकता मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी हैं और वो उस वक्त चर्चा में आईं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं।
पिता के स्टारडम और रसूख का भी कोई फायदा नहीं मिला। कहीं ना कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वो एक इंच मात्र भी अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे उनके करीबी भी चौंक गए थे।
4 of 10
वास्तविकता
- फोटो : सोशल मीडिया
हद तो तब हो गई जब वो शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गईं थीं। शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।
शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थीं कि वो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखतीं...यहां तक कि उन्होंने शाहिद के और करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। शाहिद ने पहले तो वास्तविकता और उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो मजबूरन शाहिद को वास्तविकता के खिलाफ कठोर कदम उठाना पड़ा।