बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चंद घंटों बाद ही दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी के स्थ-साथ लोगों में यह भी जानने का उत्साह को लेकर भी है कि ये कपल हनीमून के लिए कहां रवाना होगा।
पहले खबरें थीं कि कोरोना को देखते हुए वरुण धवन और नताशा दलाल हनीमून के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि अब वरुण धवन का ने अपना मन बदल लिया है। वे शादी के बाद नताशा संग हनीमून पर जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण और नताशा तुर्की जाने की तैयारी कर रहे हैं।
3 of 5
वरुण और नताशा
- फोटो : twitter
खबरें ये भी हैं कि तुर्की में ये कपल Ciragan Palace Kempinski में रुकने वाला है। बता दें कि समुद्र किनारे स्थित इस आलीशान होटल में हर वो सुविधा है जो आपके वेकेशन को यादगार बना देगा। गौरतलब है कि इस्तांबुल में स्थित ये होटल अपनी सुविधाओं के साथ-साथ महंगे रेट की वजह से भी खबरों में रहता है।
4 of 5
वरुण और नताशा
- फोटो : twitter
बता दें कि वरुण और नताशा 24 जनवरी यानी रविवार को मुंबई के पास अलीबाग में स्थित द मेंशन हाउस में सात फेरे लेंगे। यह एक आलीशान रिजॉर्ट है। 24 जनवरी को शादी करने के बाद वरुण और डेविड की मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन देने की योजना है।
5 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
बीते शनिवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया। इसके साथ वरुण धवन की बैचलर पार्टी भी हुई। बैचलर पार्टी में अभिनेता ने सिल्वर कलर का कुर्ता, कोट पैंट और गुलाबी रंग के ग्लासेज पहने हुए थे। तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। बताया जा रहा है शादी के वेन्यू के पास ही एक लोकेशन पर बैचलर्स पार्टी रखी गई थी।