बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan (वरुण धवन) लगातार खबरों में बने रहते हैं। वरुण कहीं भी जाते हैं पापराजी उन्हें घेर कर उनकी तस्वीरें निकालने लगते हैं। लेकिन हाल ही में वरुण की तस्वीर निकालना एक फोटोग्राफर को भारी पड़ गया। उनकी कार एक फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ गई।
फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ गई वरुण धवन की कार, फिर गाड़ी से निकलकर किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल
जिसके बाद फोटोग्राफर ने चिल्लाते हुए कहा- पैर पर चढ़ाया। इसके बाद वरुण ने ड्राइवर को कार पीछे लेने को कहा और तुंरत बाहर आ गए। बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले फोटोग्राफर का हाल चाल लिया और कहा- तुम लोग ऐसा क्यों करते हो।'
A post shared by Voompla (@voompla) on
वायरल हो रहे वीडियो में वरुण कहते हैं, 'तुमको फोटो कब नहीं दिया है, तुम लोग ऐसा क्यों करते हो? मैं निकल के आता हूं ना तुम लोगों के पास। क्यूं हल्ला करते हो? कब नहीं दिया है? रोज तो फोटो देता हूं।' इस वीडियो में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल और भाभी के साथ कार में बैठे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
निक जोनस ने शेयर की प्रियंका के साथ की अनदेखी तस्वीरें, हाथों में हाथ डाले आए नजर
वरुण धवन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। गौरतलब है कि वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टीज और इवेंट में एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। वहीं हाल ही में दोनों अरमान जैन की शादी में भी एक साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुए थे।