फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर वरुण धवन 24 अप्रैल को 32 साल के हो गए हैं। मुंबई में जन्मे वरुण धवन ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आगे की स्लाइड में जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
2 of 6
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण धवन डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। उनके बड़े भाई रोहित भी फिल्में डायरेक्ट करते हैं। वरुण ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद वरुण ने करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म की। वो शाहरुख और काजोल स्टारर फिल्म माई नेम इज खान (2010) में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। साल 2012 में बतौर लीड रोल उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया।
3 of 6
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण धवन ने अपने 7 साल के करियर में कुल 13 फिल्में की हैं। उन्होंने मैं तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, दिलवाले, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बदलापुर, एबीसीडी 2, ढिशूम, जुड़वा 2 और अक्टूबर जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके खूब तारीफें बटोरी।
4 of 6
varun dhawan
- फोटो : social media
हालिया रिलीज कलंक को छोड़ दें तो वरुण की सभी फिल्में हिट रही हैं। यही नहीं फिल्ममेकर्स के लिए वरुण धवन एक हिट मशीन की तरह हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब वरुण रेसलर बनना चाहते थे।
5 of 6
varun dhawan
- फोटो : social media
फिल्म अक्टूबर की शूटिंग के दौरान वरुण ने तो बकायदा होटल में बर्तन धोए। शूजित सरकार की इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई है। ट्रेनिंग के दौरान विदेशी टूरिस्ट ने उन्हें असली कर्मचारी समझ लिया और खाने के साथ ही रुम सर्विस का आॅर्डर तक दे डाला।