वरुण धवन और नताशा दलाल अब से कुछ ही देर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शाही शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हो रही है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित हैं। आइए जानते हैं इस शाही विला के बारे में सबकुछ। बता दें कि इस विला का एक दिन का किराया 4 लाख रुपये है।
2 of 5
द मेंशन हाउस
- फोटो : social media
द मेंशन हाउस 25 बेडरूम का एक शानदार विला है। यहां का एक दिन का किराया लगभग चार से साढ़े चार लाख रुपये है। इसमें रहना और खाना फ्री है। इसके चलते इस प्रॉपर्टी का वे लगभग 12 लाख रुपये देंगे। अगर प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी है। इसके अलावा इसके चारों तरफ ग्रीनरी भी है और यहां शांति का वातावरण भी है।
3 of 5
वरुण धवन की शादी
- फोटो : instagram/viralbhayani
कोरोना वायरस को देखते हुए वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया गया है। जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे नाम शामिल है। 'हम तुम' और 'फना' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार शाम अलीबाग के मेंशन हाउस पहुंच चुके हैं। कुणाल वरुण धवन के चचेरे भाई हैं और शादी के सभी उत्सवों में शामिल होंगे। तीनों को घर के बाहर स्पॉट किया गया।
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : वीरल भयानी
इसी बीच खबर है कि वेन्यू पर पहुंचते समय वरुण धवन की गाड़ी का एक छोटा एक्सीडेंट हो गया था। वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक साथ हैं। दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।
5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : instagram/varundvn
बीते शनिवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया था। साथ ही वरुण धवन की बैचलर पार्टी भी हुई। शादी की सभी रीति रिवाज को पूरा करने के लिए 22 जनवरी को ही दोनों फैमिली और मेहमान अलीबाग पहुंच गए थे।