अपने शुरुआती करियर में लगातार हिट पर हिट फिल्में देने वाले युवा अभिनेता वरुण धवन को अब उनकी पिछली दो फिल्मों ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। अभी कुछ दिनों पहले ही खबर थी कि वरुण और निर्देशक शशांक खेतान ने अपनी फिल्म 'मिस्टर लेले' को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उस समय इस फिल्म को बंद करने का कारण बताया जा रहा था कि वरुण के पास व्यस्त रहने के कारण तारीखों की कमी है लेकिन अब असलियत सामने आई है कि वरुण लगातार कॉमेडी फिल्में नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 'मिस्टर लेले' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
2 of 4
varun dhawan
- फोटो : social media
अभिनेता वरुण धवन के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'वरुण की पिछली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की अविश्वसनीय असफलता के बाद वरुण अपने करियर को लेकर बहुत चिंतित हो गए हैं। वरुण और शशांक बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। वरुण ने निर्माता करण जौहर को सीधे बोल दिया था कि उन्हें इस पटकथा में कोई दम नहीं लग रही है इसलिए वह इस फिल्म को नहीं कर सकते।
3 of 4
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण को लगता है कि उन्हें लगातार कॉमेडी फिल्में नहीं करते रहना चाहिए। वह समझते हैं कि उनके पिता के निर्देशन में बन रही 'कुली नंबर 1' फिल्म इस साल दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है। अब कुछ ड्रामा और गंभीर फिल्मों को करने का वक्त है।'
4 of 4
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
'मिस्टर लेले' पहली फिल्म नहीं थी, जिसको शशांक खैतान निर्देशित कर रहे थे और वरुण धवन ने उसको छोड़ दिया हो। इससे पहले करण जौहर के निर्माण में ही बनने वाली फिल्म 'रंगभूमि' को भी वरुण छोड़ चुके हैं। इस फिल्म की घोषणा के वक्त वरुण ने कहा था, 'यह फिल्म मेरे अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म होने वाली है। मैंने अभी तक किसी भी फिल्म में एक ग्रामीण व्यक्ति का किरदार नहीं निभाया है' लेकिन इस फिल्म को भी वरुण ने खत्म कर दिया। वरुण धवन और शशांक खेतान पहले भी दो कॉमेडी फिल्मों 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' में साथ काम कर चुके हैं।
होटल में आइसोलेशन में रखे गए अनूप जलोटा, यूरोप की यात्रा कर लौटे थे मुंबई