प्रतिभावान कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपना करियर शुरू करने वालीं वाणी कपूर का लुक इन दिनों बदला बदला सा है। वह अपनी अगले महीने ब्रिटेन में शूट होने जा रही फिल्म बेलबॉटम के किरदार में ढलने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ और फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ काम करने के बाद फिल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार के साथ मिले काम करने के मौके को वह अपनी किस्मत का परिणाम मानती हैं।
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाणी कहती हैं, 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है और मेरा इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है कि मुझे इंडस्ट्री के इतने बड़े दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला है। मैंने ऋतिक, रणबीर और अक्षय कुमार की हमेशा सराहना की है। मैंने उनकी फिल्मों से प्यार किया है इसलिए मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।'
3 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन तीनों कलाकारों के काम करने के अलग तौर तरीकों और उनके अभिनय शैली के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, 'इनमें से हर अभिनेता लाजवाब है। ये तीनों अपने चाहने वालों के लिए कुछ न कुछ अलग ही लेकर आते हैं। ऋतिक की खासियतों का तो कोई सानी ही नहीं है। वह जो कुछ भी हाथ में लेते हैं, उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। उनका ये जुनून आसपास के लोगों को प्रेरणा देता है।'
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी आगे कहती हैं, 'वहीं, रणबीर का बर्ताव बेहद सहज है और उनका शालीनता वाला करिश्मा स्क्रीन पर स्पष्ट दिखाई देता है। और, अगर आप मुझसे अक्षय कुमार के बारे में पूछेंगे तो मैं तो उन्हें एक ऐसा महान सितारा कहना चाहूंगी जिनका कोई मुकाबला ही नहीं। सिनेमा में उनके योगदान और उनकी मौजूदगी को अनदेखा नहीं किया जा सकता।'
5 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी कहती हैं, 'मेरा इन सभी के साथ एक अलग समीकरण है और भूमिकाओं में विविधता के चलते हमारी केमेस्ट्री भी काफी अलग है। ये सभी मुझे बेहतर बनाना चाहते हैं और अच्छे से अच्छा काम कराना चाहते हैं ताकि मैं उनके बराबर आने की कोशिश कर सकूं।'