बॉलीवुड की फिल्म 'ऊंचाई' ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि कंटेंट ही असली किंग होता है। अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को लोगों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले हफ्ते में अच्छी कमाई के बाद दूसरे वीकएंड पर भी यह फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है।
Photos of the Day: बोल्ड ड्रेस में दिशा पाटनी के किलर लुक्स और दृश्यम 2 की एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से लगाई आग
2 of 4
ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.81 करोड़ कारोबार किया था। लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इसकी कमाई में लगातार इजाफा होता गया। फिल्म ने शनिवार को 3.64 करोड़, रविवार को 4.71 करोड़ का बिजनेस किया। वीकडेज में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। सोमवार को फिल्म ने 1.88 करोड़, मंगलवार को 1.76 करोड़, बुधवार को 1.66 करोड़, गुरुवार को 1.56 करोड़ का बिजनेस किया। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.02 करोड़ रुपये बटोरे। आठवें दिन 1.31 करोड़ के साथ फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
Filmy Wrap: केबीसी में नकली कार्तिक आर्यन और बेटी की सगाई में डांस कर आमिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
3 of 4
ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि नौवें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'ऊंचाई' ने दूसरे शनिवार को 2.45 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 20.78 करोड़ रुपये हो गया है। दिग्गजों के मुताबिक दूसरे रविवार को छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।
Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता
4 of 4
ऊंचाई फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंग्पा, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी हैं। फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। यह पहला मौका है जब सूरज ने इस तरह की फिल्म बनाई है। इससे पहले वह ज्यादातर पारिवारिक ड्रामा पर आधारित फिल्में बनाते आए हैं। अपने करियर में सूरज अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
Tabassum Net Worth: आलीशान जिंदगी जीती थीं 'बेबी' तबस्सुम, अपने पीछे छोड़ गईं इतनी दौलत