उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। इस बीच कंगना रणौत ने खुलकर भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया है। कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं।
UP Election 2022: भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना, बोलीं- उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन