अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उर्वशी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' (Waltair Veerayya) में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब उर्वशी ने चिरंजीवी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ अभिनेत्री ने एक नोट भी लिखा है।
Urvashi Rautela: चिरंजीवी के साथ आइटम सॉन्ग में दिखाई देंगी उर्वशी, मेगास्टार संग अभिनेत्री ने शेयर किया फोटो
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर में चिरंजीवी ने उर्वशी के कंथे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों के चेहरे पर लंबी स्माइल है। लुक की बात करें तो चिरंजीवी ग्रे जींस और व्हाइट टी-शर्ट में है। वहीं, उर्वशी ने रेड कलर का शर्ट और पिंक कलर की जींस पहनी हुई है। ओवरऑल उर्वशी हमेशा की तरह ही काफी सुंदर लग रही हैं।
यह भी पढ़ें:- Black Panther 2: ब्लैक पैंथर 2 ने बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों को पटका, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़
View this post on Instagram
A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)
इस तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं पुरस्कार जीतती हूं, तो मैं अपने माता-पिता के बारे में सोचती हूं। मेरे लिए, सबसे अच्छा होने का मतलब अलग-अलग देशों और ब्रह्मांड में इसे साबित करना है। आभारी मेगास्टार चिरंजीवी।' सोशल मीडिया पर चिरंजीवी संग उर्वशी रौतेला की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस फोटो पर अब तक 2 लाख 83 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर पर कई लोगों ने उर्वशी के लुक की तारीफ की है। तो कुछ लोगों ने ऋषभ पंत के नाम पर अभिनेत्री के मजे लिए हैं।
यह पढ़ें:- Yashoda Review: किराए की कोख के कारोबार पर सामंथा का सीधा प्रहार, हरि और हरीश के निर्देशन का दिखा दबदबा
गौरतलब है कि बीते दिनों दिवाली के मौके पर मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' का एलान किया था, जो एक्शन बेस्ड फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोल्ली द्वारा किया जाएगा। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा, श्रुति हासन दिखाई देंगी। उर्वशी रौतेला का इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग है। गाने को ग्लैमरस डीवा और चिरू के बीच फिल्माया जाएगा। फिल्म के स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग के लिए एक बड़े सेट का निर्माण किया जाना है।