बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी उर्वशी रौतेला की ब्लैक ड्रेस में ये नई फोटोज लोगों का ध्यान खींच रही हैं। आपने देखीं क्या?
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
इस बार उन्होंने ब्लैक ड्रेस में कार के अंदर पोज दिए और फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इन फोटोज में उर्वशी की लोगों ने काफी तारीफ की है। बता दें कि उर्वशी सोशल कॉज के लिए राइड ऑफ सेफ्टी 2018 अभियान से जुड़ी। जहां उन्होंने लोगों से सेफ ड्राइव करने और हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेट स्टोरी 4 के बाद उर्वशी एक कॉमेडी फिल्म करने वाली हैं। यह फिल्म भी एक बोल्ड कॉमेडी फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक उर्वशी ने इसे लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि, इस मूवी का नाम भानुप्रिया होगा। इसमें उर्वशी एक शर्मिली लड़की का रोल निभाएंगी। कहा जा रहा है कि, इसका नाम वर्जिन भानुप्रिया भी हो सकता है। क्योंकि, इसमें उर्वशी ऐसा किरदार निभाएंगी जो लड़की अपनी वर्जिनिटी खोना चाहती है।