'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर 45 साल की हो गई हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में आई फिल्म कर्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। उर्मिला को शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। बतौर एक्ट्रेस उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। आगे की स्लाइड में जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
urmila
- फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी। उनके अफेयर के किस्से डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ चर्चा में रही। राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला होती थीं।
3 of 6
Urmila Matondkar
- फोटो : Instagram
उर्मिला के साथ रामगोपाल वर्मा के अफेयर की खबरें उस वक्त से आने लगी थीं जब उन्होंने अपनी एक फिल्म से माधुरी दीक्षित को हटाकर उर्मिला को साइन कर लिया था। बस इसके बाद से ही राम गोपाल वर्मा पर उर्मिला के प्यार का जादू चल गया। उन्होंने उर्मिला के साथ फिल्म रंगीला बनाई जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उर्मिला रंगीला गर्ल के नाम से पहचानी जाने लगीं।
4 of 6
urmila matondkar
- फोटो : file photo
जहां राम गोपाल वर्मा की वजह से उनका करियर ऊंचाईयों तक पहुंचा वहीं उनके फिल्मी करियर डूबने के पीछे की वजह भी राम गोपाल वर्मा को ही बताया गया। कहा जाता है कि उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा की फिल्में करने के कारण दूसरे कई डायरेक्टर्स को मना कर दिया था।
राम गोपाल वर्मा के साथ बॉलीवुड में कई लोगों की नहीं पटती थी। राम गोपाल वर्मा के कारण ही बॉलीवुड के कई डायरेक्टर्स ने उर्मिला को फिल्मो में लेने से मना कर दिया था।ऐसे में जब राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर दिया तो उन्हें कोई सहारा ना मिल सका। उर्मिला का पूरा फिल्मी करियर बरबाद हो गया और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।