मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के चलते वह अक्सर इंटरनेट पर सनसनी मचाती नजर आती हैं। उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर खूब नए-नए प्रयोग करती हैं। कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है। मगर, उर्फी इससे बेफिक्र ही रहती हैं। उर्फी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मगर, इस बार वह अपने कपड़े नहीं, बल्कि एक डॉगी के कपड़ों को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
बता दें कि उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा की है। इसमें एक डॉगी नजर आ रहा है। उसके कपड़े फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वीडियो के साथ उर्फी ने लिखा है, 'आउटफिट उर्फी जावेद से प्रेरित।' वैसे वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉग के आउटफिट उर्फी जावेद के आउटफिट्स से कम स्टाइलिश नहीं हैं। बता दें कि यह वीडियो दरअसल, उर्फी के एक फैन ने साझा किया था, जिसे उर्फी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें देखा जा सकता है कि डॉग ने पत्तों से बनी एक बेहद स्टाइलिश सी ड्रेस पहन रखी है। इतना ही नहीं, डॉगी बोरी से बनी ड्रेस भी नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उर्फी ने लिखा, 'डोंट वेस्ट द वेस्ट।' बता दें कि उर्फी जावेद खुद भी अपने कपड़ों को लेकर खूब लाइमलाइट में रहती हैं। वह कभी बोरी से तैयार ड्रेस पहनती नजर आती हैं तो कभी साड़ी से तैयार स्कर्ट पहनकर पोज देती नजर आती हैं।
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी जावेद अपने कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। उर्फी को फैशन और कपड़ों की अच्छी समझ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडलिंग की दुनिया में आने से पहले वह दिल्ली में एक फैशन डिजाइनर के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उर्फी अपने गैलेक्सी स्टाइल ड्रेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। उर्फी ने गैलेक्सी से प्रेरित होकर यह ड्रेस पहनी, जिसमें उनका लुक खूब पसंद किया गया।