न कोई सीरियल और न कोई वेब सीरीज फिर भी उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी एक्टिंग से नहीं बल्कि अपने कपड़ों से लाइमलाइट चुराती हैं। लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, उनके बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं, लेकिन उर्फी बेबाक-बेझिझक-बिंदास होकर बोलती हैं। वह अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात करने से कभी नहीं कतराती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भी उर्फी ने अपने लाइफ के स्ट्रगल्स, अंजलि अरोड़ा और अपने ऊपर लगने वाले आरोपों पर खुलकर बात की है।
Urfi Javed: MMS लीक मामले में अंजलि अरोड़ा के समर्थन में आईं उर्फी जावेद, बोलीं- वह गुनहगार नहीं विक्टिम हैं
मेरे पास कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं....
हाल ही में दिए साक्षात्कार के दौरान जब उर्फी से पूछा गया कि क्या वह पैपराजी को वैसे देती हैं जो वह उनको इतना कवर करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी ने कहा, मैं काइली जेनर (अमेरिकन मॉडल और बिजनेसविमेन) हूं क्या? मेरे पास इतने पैसे कहां से आएंगे? कभी लोग कहते हैं कि मेरे पास कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। और कभी कहते हैं कि मैं पैपराजी को पैसे देती हूं?
यह सब ड्रामा है...
इसके बाद उर्फी से पूछ गया कि पैपराजी को कैसे पता चलता है कि आप कहां से आ रही हैं या कहां जा रही हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, हर कलाकार की पीआर टीम होती है। पीआर टीम की पैपराजी को बताती है कि वो एक्टर और एक्ट्रेस कहां जा रहे हैं। इसलिए जब आपको सेलेब्स किसी सलॉन के बाहर कैंडिड पोज देते नजर आएं तो समझ जाइएगा कि यह सब ड्रामा है। हां, कभी-कभी ऐसा होता है कि वह अचानक मिल जाएं लेकिन ज्यादातर वक्त पीआर टीम ही बताती है।
उंगली उठाने वालों को दिया मुंह तोड़ जवाब
उर्फी आगे बोलीं, लोगों को नहीं पता मेरी जिंदगी में क्या दिक्कते हैं। एक समय ऐसा था जब मेरे पास पैसे नहीं थे। बिग बॉस भी मैं उधार लेकर गई थी। वहां, सिर्फ एक हफ्ते तक टिके रहने की वजह से ज्यादा कमाई नहीं हो पाई। जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर आई तो मेरे ऊपर बहुत कर्ज था। यदि मैं ऐसे कपड़े पहनकर कुछ पैसे कमा लेती हूं तो इसमें लोगों को दिक्कत क्या है?
अंजलि अरोड़ा के MMS कांड पर बोलीं उर्फी
अंजलि अरोड़ा के कथित वायरल एमएमएस पर उर्फी बोलीं, यदि उस वायरल वीडियो में सच में अंजलि थीं तो बता दूं की वह गुनहगार नहीं बल्कि विक्टिम हैं। अगर कोई लड़की शारीरिक संबंध बनाते वक्त खुद का वीडियो रिकॉर्ड करती और वह बिना मर्जी के वायरल हो जाता है तो भी वह विक्टिम है।