'ओ साकी साकी', 'तेरा बन जाऊंगा' से लेकर 'अंखियों से गोली मारे' और 'एन्नी सोनी' जैसे गानों से 2019 में दर्शकों का दिल जीतने वाली तुलसी कुमार ने इस साल भी अपना करिश्मा दोहराने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने फिल्म मलंग के गाने फिर ना मिलें कभी के रिप्राइज वर्जन को अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल फिर न मिलें हैं जो फिल्म के शीर्ष के गानों में एक है।
2 of 4
तुलसी कुमार
- फोटो : T Series
गाने को लेकर अपनी खुशी साझा करते हुए तुलसी ने कहा, 'जैसे ही मैंने यह गाना सुना मैंने अंकित तिवारी को कॉल किया और इस गाने के राग की गहराई की सराहना की। मैं इस गानें को सुनते ही इससे जुड़ गई और इसका एक अलग वर्जन करना चाहती थी, हालांकि गानें के बोल और राग एक ही हैं। मैंने इस गानें को दोबारा जिस तरह से गाया है वो मूल गानें से बेहद अलग है। इस गानें को करने की यही मुख्य बात थी। मैं इस गानें में एक इंटेंसिटी और भावना लाना चाहती थी जिससे लोग खुद को जुड़ सकें। हर कोई अपने जीवन में टूटे रिश्ते के दर्द से गुजर चुका है। मैंने गीत को रिकॉर्ड करते समय अपने दिमाग में उन क्षणों को फिर से जीवित किया।'
3 of 4
Bhushan Kumar and Tulsi
- फोटो : file photo
तुलसी के आगे बताया, 'एक कलाकार के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम अपने संगीत के माध्यम से श्रोताओं को राहत प्रदान करें। कोरोना वायरस की इस गंभीर, राष्ट्रव्यापी स्थिति में संगीत लोगों को शांत करने की शक्ति रखता है। इस तरह मेरे दिमाग में 'फिर ना मिलें कभी' के इस वर्जन को करने का विचार आया।
4 of 4
tulsi kumar
- फोटो : file photo
उन्होंने आगे कहा कि, 'हम सभी अपने घरों में अलग-थलग हैं और करने के लिए बहुत कुछ नहीं है। संगीत है तो हम बैठ सकते हैं और आराम कर सकते हैं। मुझे 'फिर ना मिलें कभी' के इस वर्जन पर काम करना काफी अच्छा लगा। उम्मीद है कि श्रोता भी इसे पसंद करेंगे। यह एक बहुत ही सरल गाना है जोकि मुझे लगता है सभी से जुड़ जायेगा।' इस गाने के रिप्राइज वर्जन को 30 मार्च को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।'
पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने की लोगों की पिटाई तो भड़के ऋषि कपूर, कहा- 'आपातकाल घोषित कर देना...'