{"_id":"5933df2a4f1c1b490dbdbb7f","slug":"tubelight-starrer-salman-khan-tell-he-is-responsible-for-diminish-career-of-sohail-and-arbaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोहेल, अरबाज को लेकर छलका सलमान का दर्द, किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोहेल, अरबाज को लेकर छलका सलमान का दर्द, किया बड़ा खुलासा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी है, इसी दौरान उन्होने मीडिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें अपने भाईयो के लेकर उनका दर्द छलक रहा था। सलमान खान ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने भाई सोहेल खान और अरबाज खान के करियर को लेकर अपना दर्द साझा किया है।
अक्सर सभी ये सोचते हैं कि सलमान खान तो इतने बड़े सुपरस्टार बन गए लेकिन उनके दोनों भाई उनकी बराबरी नहीं कर पाए। सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान सलमान खान की तरह बॉलीवुड गलियारे में अपने भाई की तरह नाम और शोहरत क्यो नहीं कमा पाए?
सलमान खान बहुत ही सहजता से इतनी बड़ी बात कह दी। दरअसल सलमान खान ने कहा है कि उनकी वजह से उनके भाइयो को फिल्म में ज्यादा काम नहीं मिला। सलमान खान ने कहा है कि उनकी वजह से सोहेल खान और अरबाज खान को ज्यादा फिल्में नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान ने बताया है कि जब भी कोई फिल्ममेकर सोहेल और अरबाज को फिल्म ऑफर करता था तो ये सोचकर करते था कि कहीं सलमान खान नाराज ना हो जाएं।
विज्ञापन
मजेदार बात तो ये है कि जहां सलमान खान एक ओर खुद ये बात कह रहे हैं वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में उनके छोटे भाई सोहेल खान उनके भाई के किरदार को निभाते दिखाई देने वाले है।