बॉलीवुड में हर किस्म की फिल्मों पर काम किया जाता रहा है जिसमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर, रोमांटिक और सस्पेंसिव फिल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा में अलग-अलग बीट की फिल्मों का अपना अलग महत्व है। इन दिनों वेब सीरीज का चलन बढ़ा है। बीते सालों में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। यहां बात करेंगे उन 10 सस्पेंसिव फिल्मों और वेब सीरीज की जो एक बार देखने के बाद आपको अंत तक देखने के लिए मजबूर कर देंगी।
क्रिमिनल जस्टिस
इसके दो भाग डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। पहले भाग में विक्रांत मैसी एक लड़की के घर जाते हैं और उसी रात लड़की का मर्डर हो जाता है। हत्या और रेप के आरोप में विक्रांत यानी आदित्य को पुलिस पकड़कर ले जाती है। क्या आदित्य को इंसाफ मिलेगा और उस रात किसने लड़की की हत्या की ये जानना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती है। इस सीरीज की खास बात है पंकज त्रिपाठी का इसमें वकील बनना।
2 of 10
एक रुका हुआ फैसला
- फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक की पंकज कपूर अभिनीत फिल्म 'एक रुका हुआ फैसला' काफी दिलचस्प फिल्म है। कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी इतनी सस्पेंसिव थी कि लोग सिनेमा में भी दो-दो बार देखने गए थे। एक व्यक्ति के मर्डर के मुद्दे पर 12 सदस्यों की जूरी इस पर काम करती नजर आती है।
3 of 10
रात अकेली है
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की खूबसूरत फिल्म 'रात अकेली है' भी OTT पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म अंत तक आपको बांधे रखती है।
4 of 10
हसीन दिलरुबा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हसीन दिलरुबा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। यह मोस्ट मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बेस्ट वेब फिल्म्स में से एक है। इस वेब फिल्म में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जिन लोगों को मर्डर मिस्ट्री देखने का शौक है यह वेब फिल्म उनके लिए बहुत अच्छी हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
5 of 10
दिल्ली क्राइम
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋची मेहता के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज को 2019 में रिलीज किया गया था। इस सीरीज का हर एपिसोड अपने आप में एक सस्पेंस से भरा हुआ है। शेफाली शाह ने इसमें डिप्टी कमिश्नर वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाई है। 'दिल्ली क्राइम' की देश-दुनिया में काफी तारीफ हुई है। इसे 48वें एमी पुरस्कारों में बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार भी मिला है।