सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' महज दो दिन बाद दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 12 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली यह मूवी एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसकी रिलीज से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। 'टाइगर 3' का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है। वहीं, अब खुद सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है। साथ ही आगामी प्रोजेक्ट 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर भी बड़ी बात कहते नजर आए हैं।
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने फैंस को अपने आगामी प्रोजेक्ट 'टाइगर वर्सेज पठान' के बारे में भी बताया, जो एक क्रॉसओवर फिल्म है। इसमें सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के एक अन्य मेगास्टार शाहरुख खान जासूसों के टकराव में शामिल होंगे। इस फिल्म के एलान मात्र ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ था। वहीं, अब खुद सलमान खान ने मूवी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है, जिससे फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
3 of 5
टाइगर 3 ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर सलमान खान ने कहा कि स्क्रिप्ट और अन्य विवरण फाइनल होते ही वह फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'टाइगर हमेशा तैयार रहता है-इसलिए जब भी चीजें लॉक होंगी-मैं वहां रहूंगा।' सलमान ने साफ कर दिया है कि वह 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Avatar The Last Airbender: 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' का टीजर जारी, दर्शकों के मनोरंजन को तैयार आंग
4 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर 3' से दर्शकों को क्या उम्मीद रखनी चाहिए के सवाल पर अभिनेता ने कहा, 'दर्शकों का टाइगर के साथ एक जुड़ाव है, उन्होंने उनकी यात्रा का अनुसरण किया है, वे किरदारों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं और इस बार फिल्म अधिक व्यक्तिगत, अधिक भावनात्मक है। साथ ही यह दिवाली के दिन रिलीज हो रही है, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक बड़े पर्दे पर आतिशबाजी का आनंद लेंगे और सिनेमाघरों में अपने परिवार के साथ इस मनोरंजक फिल्म का आनंद लेंगे।'
Tiger 3: सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल होगी 'टाइगर 3'? जानें इससे पहले की हिट फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
5 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3', 12 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस मूवी में सलमान खान और कटरीना कैफ समेत इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इसमें शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों के कैमियो की भी खबरें हैं।
Tiger 3: टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों से कितनी आगे निकलेगी 'टाइगर 3'? क्या कहते हैं आंकड़े जानें