देश की राजधानी दिल्ली में असहज माहौल के चलते हिंदी फिल्मों की शूटिंग होना कम हो गई हैं। कई बड़ी फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की शूटिंग दिल्ली की बजाय दूसरे शहरों में शुरू कर दी है। फिल्म निर्माताओं में सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि देश की राजधानी में अगर भीड़ हिंसक होकर किसी विश्वविद्यालय में बवाल कर सकती है तो ये भीड़ अगर भड़क गई तो फिर फिल्म की शूटिंग का क्या होगा?
2 of 5
baaghi 2
- फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म बागी 3 और दो अन्य प्रमुख फिल्मों की शूटिंग इस माहौल से काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कई छोटे बजट की फिल्में और विज्ञापन शूट भी राजधानी में संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थगित या रद्द किए गए हैं।
3 of 5
बागी 3
- फोटो : file photo
एक लाइन प्रोड्यूसर ने बागी 3 के साथ हुई परेशानी के बारे में बताया कि बागी 3 की शूटिंग दिसंबर और जनवरी के महीने में दिल्ली में होनी थी लेकिन शहर के बिगड़े हुए हालात देखते हुए शूटिंग रद्द करनी पड़ी। अब फिल्म के इन दृश्यों की शूटिंग जयपुर में हो रही है।
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक अगली फिल्म की शूटिंग भी जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास हाल के दिनों में शुरू हुई थी। लेकिन जब दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के अंदर घुसकर कार्रवाई की तो वहां शूटिंग रद्द करनी पड़ी। इसी दौरान कई फिल्मों के शूट रद्द किए गए, पुनर्निर्धारित किए गए, या अन्य शहरों में स्थानांतरित कर दिए गए।
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
दिल्ली में शूटिंग करवाने वाले हिंदी सिनेमा के लाइन प्रोड्यूसर्स का कहना है कि जब उन्होंने राजधानी में दिन भर की शूटिंग की अनुमति के लिए आवेदन किया था तो उन्हें नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में केवल दो-तीन घंटे शूटिंग की इजाजत दी गई। लेकिन, हालात ऐसे हैं कि दिल्ली में शूटिंग करना सुरक्षित नहीं है। पता चला है कि इंडिया गेट पर फिल्म की शूटिंग की अनुमति अब गणतंत्र दिवस के बाद दी जाएगी। कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां शूटिंग करने की अनुमति तो मिली लेकिन वहां हालात शूटिंग करने लायक ही नहीं बचे।