टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आयशा ट्रोल करने वालों को जवाब देने में भी पीछे नहीं रहतीं। एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसा ही पोस्ट साझा किया है।
टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, लिखा- 'सफलता मेरी, जलते कोई और हैं'
आयशा ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में टाइगर अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक मैसेज लिखा हुआ है- 'सफलता मेरी, जलते कोई और हैं। मेहनत मेरी, थकते कोई और हैं।'
A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on
टाइगर के फैन आयशा श्रॉफ के इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'टाइगर भाई सबसे हाई।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, '100 फीसदी आपने बात सही कही है। टाइगर श्रॉफ जैसा कोई नहीं है। वो बेस्ट हैं।'
आयशा हाल ही में उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने अनुराग कश्यप के एक पोस्ट पर आपत्ति व्यक्त की। अनुराग कश्यप ने वंशवाद पर चल रही बहस में सोशल मीडिया पर एक खबर के जरिए मीडिया को निशाना बनाया। उन्होंने एक खबर का लिंक साझा करते हुए लिखा कि यह है मीडिया के जरिए चलाया जा रहा वंशवाद। अनुराग कश्यप ने इस पोस्ट के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि मीडिया भी वही चीज दिखाती है जो लोग देखना चाहते हैं।
वह खबर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के बारे में थी। इसलिए, अनुराग की यह बात आयशा श्रॉफ को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने अनुराग के लिए लिखा कि कृपया उनके बच्चे को इस मामले में न घसीटा जाए। आयशा ने अनुराग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे बच्चे को इन मामलों में मत घसीटो। वह जहां भी है, अपने कठिन परिश्रम की वजह से है।'