फिल्म 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर से पहले टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। नाडियाडवाला प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर और लुक रिलीज किया है।
टाइगर श्रॉफ का ये लुक देख हिल जाएंगे बड़े-बड़े स्टार्स, गर्लफ्रेंड दिशा भी होंगी हैरान
ट्वीट करते हुए लिखा गया, 'यह रहा फिल्म बागी 2 का फर्स्ट लुक। तैयार हो जाइए रॉनी से मिलने के लिए…' पोस्टर में टाइगर शर्टलेस हैं और उनके 6 पैक ऐब्स कमाल के हैं। हाथ में मशीन गन और पीछे ब्लास्ट होता हेलीकॉप्टर नजर आ रहा है।
Here's presenting the first look of #SajidNadiadwala's #Baaghi2. Get ready to meet Ronnie! @iTIGERSHROFF @DishPatani @khan_ahmedasas @WardaNadiadwala @foxstarhindi Trailer OUT TOMORROW! pic.twitter.com/9G31Z5u3F4
टाइगर के इस लुक को देखकर हर कोई समझ सकता है कि ‘बागी 2’ में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। टाइगर श्रॉफ का यह पोस्टर हॉलीवुड फिल्म ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ से कॉपी लग रहा है। अगर आप दोनों पोस्टर को ध्यान से देखेंगे तो कई समानताएं पाएंगे।
फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च होगा। फिल्म की पूरी टीम ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मीडिया के सामने आएगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अलावा प्रतीक बब्बर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।
'बागी 2' 30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2016 में आई 'बागी' की फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा फिल्म की तीसरी कड़ी यानी 'बागी 3' का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है। 'बागी 3' में भी टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे।