हिंदी सिनेमा में अपनी किसिंग कला से मशहूर इमरान हाशमी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को समीक्षकों और फैंस दोनों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में इमरान के विलेन रोल की भी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे में अब इमरान ने अपने करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि 'टाइगर 3' से उन्हें एक नई जिंदगी मिली है।
Emraan Hashmi: 'ऐसा कोई अभिनेता नहीं है, जिसका पतन न हुआ हो', टाइगर 3 को लेकर इमरान हाशमी ने क्यों कही यह बात?
इमरान हाशमी ने बताया कि उन्हें 'टाइगर 3' के साथ एक नया जीवन मिला है। फिल्म में आतिश रहमान के रूप में उनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा है और कई लोगों के लिए वह टाइगर और जोया के पात्रों के लिए एक अच्छे विलेन के रूप में भी स्क्रीन पर उभरे हैं।
NCW: मंसूर अली खान की बढ़ीं मुश्किलें, अभद्र टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए इमरान ने कहा,“यह एक दिलचस्प यात्रा थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शायद फ्रेंचाइजी में एक खलनायक की भूमिका निभाऊंगा क्योंकि मैं इस फ्रेंचाइजी को पिछले कई साल से फॉलो कर रहा हूं। मैंने हमेशा सलमान खान और कटरीना कैफ को स्क्रीन पर दमदार भूमिका निभाते देखा था। इसलिए मैं फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश था।"
Anushka-Virat: विश्व कप फाइनल के बाद मुंबई लौटे अनुष्का-विराट, फैंस ने क्रिकेटर का हौसला बढ़ाकर कहा-असली हीरो
इमरान ने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे इस भूमिका के लिए संपर्क किया तो यह काफी चौंकाने वाला फोन कॉल था। जब मैंने किरदार सुना तो यह बहुत दिलचस्प था और मैं हमेशा उन दोनों के साथ काम करना चाहता था।"
Bigg Boss 17: गंजे हैं अंकिता के पति विक्की जैन, दोनों के इस करीबी ने 'बिग बॉस 17' में किया पर्दाफाश
अपने संघर्ष के दिनों को याद कर इमरान ने कहा, “सब को यह समझने की जरूरत है कि एक बार जब आपने फिल्म कर ली और अपना सर्वश्रेष्ठ दे दिया तो आप नहीं जानते कि लोग कैसे प्रतिक्रिया देंगे और सिनेमा के इतिहास में ऐसा कोई अभिनेता नहीं है, जिसका पतन न हुआ हो। सभी को यह समझने की जरूरत है कि चीजें कभी-कभी अच्छी नहीं होती हैं और कभी-कभी, वे होंगी और आप वापसी करेंगे।"