इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को बॉक्स ऑफिस पर हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। रिलीज से पहले 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना था कि पहले ही दिन यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर उम्मीद से भी ज्यादा खराब परफॉर्मेंस दी है।
2 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
बात करें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के 12वें दिन के कलेक्शन की तो अब तक इस फिल्म ने कुल 145.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले दिन तो करीब 52.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, लेकिन इसके बाद हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज होती गई है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नकार दिया गया है।
3 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्विट के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' विदेश में भी खराब परफॉर्मेंस दे रही है। उनके ताजा ट्वीट के अनुसार इस फिल्म ने दो हफ्ते में कुल 8.65 मिलियन डॉलर ( 61.89 करोड़ रुपए) का कलेक्शन किया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने अमेरिका-कनाडा में 1.93 मिलियन डॉलर, गल्फ में 3.02 मिलियन और यूके में 890 हजार डॉलर का कलेक्शन किया है। इस सभी देशों के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने अन्य देशों में करीब 2.81 मिलियन डॉलर की कलेक्शन किया है।
4 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
240 करोड़ के बजट में बनी फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे।
5 of 5
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को नेगेटिव रिव्यू मिलने पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आलोचना से कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि इससे कम से कम यह तो सुनिश्चित होता है कि रचनात्मक काम को दर्शक देख रहे हैं, बल्कि इसके कि लोग फिल्म देख ही नहीं रहे।