शशि कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप सब जानते होंगे लेकिन उनकी लव लाइफ से जुड़ी बातों से शायद आप अंजान हों। दरअसल शशि कपूर को एक महिला से उम्र भर शिद्दत वाला प्यार रहा। यह महिला और कोई नहीं बल्कि उनका पहला प्यार यानी कि उनकी पत्नी जेनिफर केंडल थीं। आज जेनिफर केंडल की बर्थ एनिवर्सिरी है। तो आइए #Throwbackthursday में दिखाते हैं जेनिफर और शशि कपूर की कुछ अनदेखी तस्वीरें...
2 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
जेनिफर का जन्म 28 फरवरी 1933 को हुआ था। जेनिफर और शशि कपूर की मुलाकात 1956 में कलकत्ता में हुई थी। उस वक्त वो अपने पिता के थिएटर ग्रुप पृथ्वी थिएटर में बतौर असिस्टेंट स्टेज मैनेजर और एक्टर काम कर रहे थे।
3 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
ये लव स्टोरी शुरू हुई थी, 1956 में और उसके बाद शशि कपूर अपने पूरे जीवन भर इस मोहब्बत से बाहर नहीं निकल पाए थे। वैसे इसकी शुरुआत बेहद दिलचस्प अंदाज में हुई थी। दरअसल जेनिफर जब अपनी दोस्त के साथ नाटक 'दीवार' देखने गई थीं तब शशि कपूर की उनपर पहली नजर पड़ी। शशि कपूर जेनिफर को देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे। जेनिफर अपने पिता जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं।
4 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
शुरुआती मुलाकातों के बाद शशि कपूर और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ने लगा। केंडल परिवार इस बात से खुश नहीं था। शशि कपूर और जेनिफर की शादी आनन फानन में तब हुई, जब वे जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह शेक्सपीयराना के साथ सिंगापुर में थिएटर कर रहे थे, वहां एक दिन जेनिफर ने उनके साथ अपने पिता का घर छोड़ दिया। गुस्से में जेफ्री कैंडल ने शशि के काम के पैसे भी नहीं दिए। बाद में राजकपूर ने उन दोनों को वापस भारत लाने की व्यवस्था की।
5 of 5
Jennifer Kendal and shashi kapoor
1958 में शशि कपूर और जेनिफर की शादी कपूर खानदान ने करा दी। इसके बाद शशि कपूर ने जेनिफर के साथ मर्चेंट आइवरी प्रोडक्शन की कई फिल्मों में एक साथ काम किया। शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हुए. कैंसर के चलते साल 1984 में जेनिफर की मौत हो गई। इसके साथ ही शशि कपूर की दुनिया में एक ऐसा सूनापन आ गया जो कभी नहीं भरा।